शुभमन गिल का शतक, भारत ने 518 पर पारी की घोषित

नयी दिल्ली 11 अक्टूबर (वार्ता) यशस्वी जयसवाल (175) और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 129) की शतकीय पारी के बाद भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को पांच विकेट पर 518 का विशाल स्कोर खड़ा कर पारी घोषित कर दी।
लंच के बाद शुभमन गिल ने शतक बनाकर तेजी के साथ रन बनाने शुरु किये। इसी दौरान 135 ओवर की दूसरी गेंद पर रॉस्टर चेज ने ध्रुव जुरेल को बोल्ड कर भारत को पांचवां झटका दिया और इसी के साथ भारत ने 518 रन के स्कोर पर पारी घोषित कर दी है। शुभमन गिल ने 196 गेंदों में 16 चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 129 रनों की पारी खेली।
इससे पहले भारत ने कल के दो विकेट पर 318 रन से आज आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र के दूसरे ही ओवर में यशस्वी जयसवाल रनआउट के रूप में भारत का तीसरा विकेट गिरा। यशस्वी ने 258 गेंदों में 22 चौकों की मदद से 175 रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये नीतीश कुमार रेड्डी ने शुभमन गिल के साथ रनों की रफ्तार को बढ़ाने का कार्य किया। रेड्डी (43) को जोमेल वारिकन ने आउट किया। इसी दौरान शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने लंच तक चार विकेट पर 427 रन बनाये थे
वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वारिकन ने तीन विकेट लिये रॉस्टर चेज को एक विकेट मिला।

Next Post

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन, कहा- उनके विचार आज भी प्रासंगिक

Sat Oct 11 , 2025
पटना, 11अक्टूबर (वार्ता) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी विचारक और संपूर्ण क्रांति के जनक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर जेपी को याद किया और उनके विचारों को आज के समय […]

You May Like