बेलबाग थाने पहुंंचे एसपी, हवालात, मालखाना देखा, रजिस्टरों को किया चैक

जबलपुर: लंबित अपराधों हो हर हाल में निकाल किया जाए । शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही हो। सीएम हेल्पलाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का संतुष्टीपूर्ण निकाल करें यह बातें पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बेलबाग थाने का वार्षिक निरीक्षण करते हुए कहीं । उन्होंने हवालात, मालखाना, जप्ती माल, आम्र्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री एवं संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया।

अपराधों की समीक्षा करते हुये विवेचना में लंबित अपराधों के निकाल के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही सायबर हैल्प डैस्क का निरीक्षण करते हुये साइबर फ्रॉॅड, सोशल मीडिया फ्रॉॅड एवं मोबाइल गुमने जैसी अन्य साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी , थाना प्रभारी बेलबाग जितेन्द्र पाटकर उपस्थित रहे।

Next Post

पुष्पा हत्याकांड की गुत्थी अनसुलझी, कातिल पर ईनाम

Wed Jun 3 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत हनुमान नगर अन्ना बाबा के पीछे बड़ा पत्थर में 75 वर्षीय महिला पुष्पा शर्मा की हुई नृशंस हत्या की गुत्थी अनसुलझी है। हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ […]

You May Like