14,500 रुपए की रिश्वत लेते लेखापाल रंगे हाथ पकड़ा गया

इंदौर. भ्रष्टाचार विरोधी निर्देशों के तहत इंदौर लोकायुक्त इकाई ने गुरुवार को झाबुआ में ट्रैप कार्रवाई करते हुए जनजातीय कार्य विभाग में पदस्थ एक लेखापाल को शिक्षक से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

लोकायुक्त अधिकारी सचिन पटेरिया ने बताया कि ग्राम बाकिया, झकनावदा (पेटलावद) निवासी एक माध्यमिक शिक्षक की शिकायत पर लोकायुक्त ने यह कार्रवाई की. शिक्षक ने बताया था कि शासकीय माध्यमिक विद्यालय अंबापाड़ा संकुल केंद्र बोलासा में पदस्थापना संबंधी शिकायत में उसे कारण बताओ सूचना जारी की गई थी. शिक्षक ने 30 अक्टूबर को इसका प्रतिउत्तर जमा कर दिया था, लेकिन मामले को समाप्त कराने के नाम पर विभाग में पदस्थ लेखापाल ने 50 हजार रुपए की मांग कर दी. शिकायत पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर को दी गई, जिसके सत्यापन में आरोप सही पाए गए. इसके बाद 11 दिसंबर को ट्रैप दल गठित किया. कार्रवाई के दौरान लेखापाल को 14,500 रुपए की प्रथम किस्त लेते हुए पकड़ लिया. रिश्वत लेते ही टीम ने उसे घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

धोखाधड़ी का काल सेंटर: सायबर सेल 19 को हिरासत में लिया

Thu Dec 11 , 2025
शाजापुर। शहर के लालघाटी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का खुलासा हो गया है। यह कार्यवाही राज्य साइबर सेल की टीम द्वारा डीएसपी नीला मारोठ के नेतृत्व में की गई थी। यहां पर एडवाइजरी के नाम पर धोखाधड़ी का केंद्र चलाया जा रहा था। पुलिस टीम ने […]

You May Like