चलती ट्रेन में गर्भवती महिला को हुआ असहनीय दर्द, उपचार के दौरान मौत

शुजालपुर। इंदौर से भोपाल जाने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रही दो माह की गर्भवती महिला को तेज दर्द उठने के बाद शुजालपुर उतारा गया और सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मिली जानकारी अनुसार रानी अहिरवार अपने पति हरिओम अहिरवार के साथ पीथमपुर में रहती थी और पति पीथमपुर के एक कारखाने में काम करता था, रानी की तबियत ठीक नहीं होने के कारण पति हरिओम उसे विदिशा के समीप स्थित कांकर गांव छोडऩे के लिए इंदौर से रविवार की रात को इंदौर भोपाल पैसेंजर में बैठा, बताया जाता है कि मक्सी रेलवे स्टेशन बाद पेट में अधिक दर्द होने के चलते अकोदिया रेलवे स्टेशन पर मदद के लिए रेलवे को सूचना दी गई, सफर में रानी की तीन वर्ष बेटी सहित जीजा भी मौजूद थे. रानी को शुजालपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और जहां से सिविल अस्पताल शुजालपुर मंडी पहुंचाया. रानी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. इस मामले की जानकारी पर मक्सी रेलवे स्टेशन से रेलवे पुलिस शुजालपुर आई और शव का परीक्षण सिविल अस्पताल में करवाते हुए मामला कायम करते हुए जांच में लिया.

51 में से 49 शिकायत संतुष्टि के साथ बंद कराई

मोहन बड़ोदिया, 20 अप्रैल. अप्रैल माह में मोहन बड़ोदिया पुलिस ने सीएम हेल्पलाईन में 49 शिकायतें संतुष्टिपूर्वक बंद कराई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहन बड़ोदिया थाने में कुल 51 शिकायत पेंडिंग थी, जिनमें से 49 शिकायतों का मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी अरविंद सिंह तोमर ने महज कुछ ही दिनों में संतुष्टिपूर्वक बंद करवा दिया, जिनमें 100 दिन पुरानी शिकायत भी शामिल हैं.

 

Next Post

28 किलो गांजे के साथ आधा दर्जन पकड़े गये तस्कर

Mon Apr 20 , 2026
रीवा। शहर की बिछिया पुलिस ने गांजे की खेप के साथ आधा दर्जन तस्करों को पकडऩे में सफलता हासिल की है. साथ ही 28 किलो 930 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया है जिसकी कीमत 4 लाख से अधिक बताई गई है. गांजा तस्करी में उपयोग किये गये वाहन एवं 8 […]

You May Like