रीवा। शहर की बिछिया पुलिस ने गांजे की खेप के साथ आधा दर्जन तस्करों को पकडऩे में सफलता हासिल की है. साथ ही 28 किलो 930 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया है जिसकी कीमत 4 लाख से अधिक बताई गई है. गांजा तस्करी में उपयोग किये गये वाहन एवं 8 नग मोबाइल फोन भी जप्त किये गये है. आरोपी गांजे की खेप लेकर आ रहे थे. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोच लिया.
प्रशिक्षु आईपीएस. राजीव अग्रवाल थाना प्रभारी बिछिया एवं पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्री करने की मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत खड्डा रीठी तलाब भीटा के पास पकड़ा. तलाश के दौरान 28 किलो 930 ग्राम गांजा बरामद किया. आरोपियों के खिलाफ धारा 8,20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर विवेचना में लिया गया है. पूंछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लम्बे समय से गांजा के कारोबार में जुड़े हुए है.
पकड़े गये आरोपीगण
पुलिस ने जांच के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें अतुल पटेल पिता रामायण प्रसाद पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम घोपी थाना मनगवा, राधेश्याम कश्यप पिता रामबहादुर कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी जसरीपुर्वा थाना जसपुरा जिला बादा (उ0प्र0), आशीष पटेल पिता रमेश पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी घोपी थाना मनगवा, सुशील कुमार जैसवाल पिता स्व0 कमला प्रसाद जैसवाल उम्र 35 वर्ष निवासी पोडी थाना सेमरिया जिला सीधी, अनुज निषाद पिता शिवनारायण निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी जसरीपुर्वा थाना जसपुरा जिला बादा (उ0प्र0), राजा जैसवाल पिता मुन्ना जैसवाल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पोडी थाना सेमरिया शामिल है.
