कोतवाली पुलिस ने जब्त की चोरी की 19 बाइक, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्ता र कर उनके पास से चोरी की 19 बाइक जब्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि प्रार्थी संतकुमार पिता मथुराप्रसाद पाल निवासी थुनिया भांड ने 11 अप्रैल को षिकायत दर्ज कराई कि 7 अप्रैल को शाम करीबन 07 बजे कोतवाली थाने की पार्किंग में बाइक खडी की थी. जब वह अंदर से लौटकर आया, तो बाइक नहीं मिली. उसने आसपास और चित परिचितों के पास तलाष की, लेकिन कोई पता नहीं चला शिकायत पर अज्ञात पर धारा 303(2) बीएनएसÓ के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया. वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई. पुलिस टीम नक लगातार घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए. सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर एक संदेही को अभिरक्षा में लिया गया. जिसकी पहचान ग्राम सालबर्डी थाना मोर्सी जिला अमरावती (महाराष्ट्र) शेख नसीम पिता कासिमÓ के रूप में की गई. नसीम के बारे में पता करने पर पाया गया की नसीम पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है, जो अपने साथी संदेश धुर्वे एवं आकाश झोड के साथ वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देता था. पुलिस टीम ने लगातार शेख नसीम की तलाश कर उसके साथी संदेश धुर्वे एवं आकाश झोड को वरूड महाराष्ट्र्र से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों से कडाई से पुछताछ करने पर शेख नसीम ने बताया की उसने तीन साल पहले बैतूल से एक बाइक चोरी की. जिसकी नम्बर प्लेट बदलकर वह खुद घुमते रहा. जब वह नहीं पकडाया, तो उसने अपने साथी संदेश धुर्वे एवं आकाश झोड के साथ योजना बनाई. वह तीनो उसी चोरी की मोटर सायकल से घुमकर और बाइक की चोरी करेंगे. बाइक के पार्ट बेच कर रूपये कमायेगे।

मप्र और महाराष्ट्र के जिलों में करते थे चोरी ००००००

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी ने बैतूल, छिन्दवाडा, अमरावती, नागपुर, वर्धा, से कुल अभी तक 19 मोटर सायकल चोरी करना बताया. जिसमे दो बाइक विजय अहाके को बेचना बताया गया. पुलिस टीमने शेख नसीम, संदेश धुर्वे, आकाश झोड एवं विजय आहके के कब्जे से कुल 19 मोटर सायकल अलग अलग स्थानो जहां आरोपियो के द्वारा छिपाकर रखा गया था, से जप्त की गई है. प्रकरण में आरोपीयों ने बाइक चोरी करके नम्बर प्लेट नदी में फैक देना बताया. वही दूसरी नम्बर प्लेट लगाकर उपयोग करना बताया गया. विवेचना के दौरान आरोपियो के विरूध धारा 303(2), 313, 238, 345, 317 (2), 3 (5) बीएनएसÓ के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया कार्यवाही कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया.

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार ००००

शेख नसीम पिता शेख कासम उर्फ कासिम उम्र 45 तहसील मोर्सी जिला अमरवाती महाराष्ट्र,

संदेश पिता बाबाराव जी धुर्वे 30 साल निवासी सालबर्डी थाना मोरसी जिला अमरवाती महाराष्ट्र , आकाश पिता सुनिल झोड़ 31 साल निवासी सालबर्डी बैतूल ,विजय पिता रमेश आहाके उम्र 27 साल निवासी ग्राम जिला बैतूल मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है.

Next Post

जज को फोन करने के मामले में विधायक संजय पाठक की बढ़ेंगी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दी हाईकोर्ट जाने की छूट

Mon Apr 20 , 2026
जबलपुर। कटनी विजयराघवगढ़ के भाजपा विधायक संजय पाठक द्वारा लंबित मामले के संबंध में हाईकोर्ट जज से संपर्क करने के मामले में विशेष अनुमति याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने स्वतंत्र कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि विधायक के विरुद्ध हाईकोर्ट द्वारा दर्ज किए गए आपराधिक अवमानना के प्रकरण […]

You May Like