कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

कटनी, 02 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कार की चपेट में आने से मोटरसायकल सवार दो लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के बरियारपुर रीठी निवासी संतोष यादव (35) अपने मित्र रोहित (45) के साथ कल लमतरा गांव गया था। लमतरा से वापस लौटते समय कुठला थाना क्षेत्र में केलवारा गांव के पास उनकी मोटरसायकल को एक कार ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। उनके परिजनों को सूचना दी गई। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव आज पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिये गए हैं। हादसे की जांच की जा रही है।

Next Post

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने किया ‘मोक्ष वाहिनी‘ का लोकार्पण

Sun Mar 2 , 2025
ग्वालियर। वैश्य फाउंडेशन ग्वालियर द्वारा निर्मित ‘मोक्ष वाहिनी‘ वाहन का लोकार्पण रविवार को सनातन धर्म मंदिर में किया गया। अतिथियों एवं सनातन धर्म मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान से पूजन कर वाहन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने संबोधित […]

You May Like