घोघरा मुख्य बस्ती मार्ग में बारिश का भरा लबालब पानी

चितरंगी : जनपद पंचायत चितरंगी क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा मुख्य बस्ती मार्ग में करीब 100 मीटर दूरी तक बारिश का पानी जमा होने से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हाथ में जूता-मोजा लेकर ही पानी को पार करते हैं।दरअसल आज शनिवार की सुबह अंचल में झमाझम बारिश हुई। बारिश इतनी ज्यादा हुई कि घोघरा बस्ती के मुख्य मार्ग में 100 मीटर लम्बाई दूरी तक पानी के जमा होने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को हुई है।

आलम यह है कि कई अभिभावक अपने छोटे-छोटे बच्चों को अपने कंधे के सहारे पानी को पार कराया। वहीं कई बच्चे हाथ में जूता-मोजा लेकर पानी को पार किया। ग्रामीणों का कहना है कि जहां पानी जमा है, वहां नाली का अभाव है। जिसके चलते पानी की निकासी नही हो पा रही है। सड़क के दोनों ओर घरों के बॉउंड्री एवं दिवाल है। ग्रामीणों ने कहा कि नाली निर्माण करा दी जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। ग्रामीणों ने इस ओर कलेक्टर एवं जिला एवं जनपद पंचायत सीईओ का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।

Next Post

वीकेंड का मिला फायदा, दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल

Sun Jul 12 , 2026
अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 60 % का भारी उछाल आया है। डायरेक्टर इंद्र कुमार की फिल्म ‘धमाल 4’ बीते शुक्रवार यानी 10 जुलाई 2026 को दर्शकों के बीच पहुंची। रिलीज के […]

You May Like