अलग-अलग घटनाओं में चार की मौत, 1 ने की आत्महत्या

दमोह:जिले में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत और एक युवक के आत्महत्या करने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस ने बताया कि संदीप पिता हरिशंकर गौंड, उम्र 36 वर्ष, निवासी जबलपुर नाका, थाना दमोह देहात ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं खरगू पिता पाषोत्तम गौंड, उम्र 20 वर्ष, निवासी बरधारी, थाना पथरिया की करंट लगने से मौत हो गई।

सीढ़ियों से गिरकर महिला की मौत हो गई। कौशल्या पति अन्नी अहिरवार, उम्र 55 वर्ष, निवासी पटेरा, थाना क्षेत्र पटेरा की सीढ़ियों से गिरने पर मौत हो गई।
इधर दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के पास हिरदेपुर निवासी मिथुन पिता स्व. तुलसी दास अहिरवार, उम्र करीब 32 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव का पंचनामा कर प्रधान आरक्षक रामकुमार द्वारा परीक्षण के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

सरदार हुकमसिंह को जयंती पर उन्हें दी गयी श्रद्धांजलि

Sun Aug 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 अगस्त (वार्ता) लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह की जयंती पर रविवार को संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, कई संसद सदस्यों, पूर्व सांसदों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सरदार हुकम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित […]

You May Like