सरदार हुकमसिंह को जयंती पर उन्हें दी गयी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (वार्ता) लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह की जयंती पर रविवार को संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, कई संसद सदस्यों, पूर्व सांसदों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सरदार हुकम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सरदार हुकम सिंह प्रख्यात सांसद, न्यायविद्, समाज सुधारक और सक्षम प्रशासक थे। वह अप्रैल 1948 में संविधान सभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वह अंतरिम संसद (1950-52) तथा पहली, दूसरी और तीसरी लोकसभा के सदस्य रहे। सरदार हुकम सिंह 20 मार्च 1956 को लोकसभा के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। दूसरी लोकसभा में भी उन्हें उपाध्यक्ष चुना गया। तीसरी लोकसभा में वह सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए और 17 अप्रैल 1962 से 16 मार्च 1967 तक सदन की अध्यक्षता की।
लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पूरा करने के बाद वह 1967 से 1972 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे। सरदार हुकम सिंह का 27 मई 1983 को निधन हुआ।

.....

Next Post

आरएसएस मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, चिब ने मनुस्मृति जलाकर जताया विरोध

Sun Aug 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 अगस्त (वार्ता) भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने रविवार को दिल्ली के झंडेवालान स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय के बाहर मनुस्मृति जलाकर कथित भेदभावपूर्ण और जातिवादी विचारधारा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान श्री चिब ने हाथ में संविधान की प्रति […]

You May Like