सागर में ट्रक की टक्कर से चार लोगों की मृत्यु, तीन घायल

सागर में ट्रक की टक्कर से चार लोगों की मृत्यु, तीन घायल

सागर, 06 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सागर जिले में आज ट्रक और कार के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाहगढ़ थाना क्षेत्र में आमने-सामने ट्रक और कार की टक्कर में कार में सवार अगरा निवासी सुखदीन, हल्ले, परमानन्द यादव और बहेरिया निवासी आनंद पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में रामू यादव, देवराज, जयराम यादव तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको जिला चिकित्सालय सागर रैफर किया गया।

पुलिस के अनुसार सात लोग काम के सिलसिले में बोलेरो से सागर की ओर आ रहे थे। सागर की ओर से जा रहे ट्रक ने बोलेरो को सामने से टक्कर मार दी।

Next Post

यूनियन कार्बाइड के कचरा निष्पादन के संबंध में उच्च न्यायालय में हुयी सुनवायी

Mon Jan 6 , 2025
जबलपुर, 06 जनवरी (वार्ता) भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के रासायनिक कचरे के निष्पादन के मुद्दे पर आज मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में सुनवायी हुयी और इस दौरान राज्य सरकार ने अदालत के पूर्व के आदेश के परिप्रेक्ष्य में अब तक की गयी कार्रवाई के संबंध में अवगत कराया। राज्य सरकार […]

You May Like