केजरीवाल पर नहीं हुआ था किसी तरह का हमला-वर्मा

नयी दिल्ली (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ है बल्कि वह जनता से सवालों के बचने के लिए सभा स्थल से भाग गये थे।

श्री वर्मा ने रविवार सुबह संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्री केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार रहे हैं इसलिए उन्होंने हमले की झूठी कहानी रची है। उन्होंने कहा कि 12 साल की विधायकी के बाद भी श्री केजरीवाल आज नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जब प्रचार को जाते हैं तो वहाँ जनता सवाल पूछती है और सवालों का जवाब देने की बजाय वह भाग जाते हैं।

उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल का चुनाव प्रचार पंजाब से आई राशि और कार्यकर्ताओं पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह (श्री केजरीवाल) नहीं चाहते कि श्रीमती आतिशी, श्री मनीष सिसोदिया या श्री सौरभ भारद्वाज चुनाव जीते, इसलिए उन्हें चुनाव प्रचार से हटा कर सिर्फ संवाददादा सम्मेलन और बैठकों में उलझा कर रखते हैं।

इस दौरान दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, पार्टी प्रवक्ता डॉ. ममता त्यागी मौजूद थे। श्री कपूर ने कहा कि श्री वर्मा नयी दिल्ली विधानसभा से चुनाव जीत रहे हैं और दिल्ली में भाजपा की बड़ी जीत का कारक बन रहे हैं।

Next Post

गाजा संघर्ष विराम समझौते के तहत तीन महिला बंधक इजरायल सेना के सुपुर्द

Mon Jan 20 , 2025
यरूशलम, (वार्ता) इज़रायल ने रविवार पुष्टि की कि हमास ने तीन महिला इज़रायली बंधकों को गाजा में रेड क्रॉस को स्थानांतरित कर दिया है। बाद में रेड क्रॉस ने इन तीनों को इजरायल रक्षा बल(आईडीएफ) को सुपुर्द कर दिया। इजरायल सरकार ने ‘एक्स’ रिहा किये गये बंधकों को आईडीएफ को […]

You May Like