पूर्व बैंक अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

इंदौर:कनाडिया क्षेत्र में सोमवार शाम पैदल जा रहे एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल अधिकारी की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है.कनाडिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में बैंक से रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी 68 वर्षीय नवीनचंद गंगवाल की मौत हो गई.

हादसा बिचौली हप्सी इलाके में हुआ, जहां वह घर से दूध लेने के लिए पैदल निकले थे. रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उन्हें एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. देर शाम परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि नवीनचंद एसबीआई में वरिष्ठ पद पर कार्यरत रहे और वहीं से सेवानिवृत्त हुए थे.

उनके परिवार में दो बेटे हैं एक अमेरिका में और दूसरा बेंगलुरु में रहता है. बड़े बेटे के अमेरिका से लौटने के बाद मंगलवार शाम उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. परिवार ने बताया कि नवीनचंद मूलतः देवास जिले से ताल्लुक रखते थे और पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व वित्त मंत्री मिश्रीलाल गंगवाल के भतीजे थे. नौकरी के दौरान वे प्रदेश के कई जिलों में पदस्थ रहे. नवीनचंद ने देहदान का संकल्प भी लिया था. परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम के दौरान उनका देहदान कराया जाएगा. इस बीच, पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Next Post

आत्मनिर्भर पंचायतों के निर्माण पर राजेंद्र शुक्ल ने की महत्वपूर्ण चर्चा

Tue Nov 25 , 2025
भोपाल: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आत्मनिर्भर पंचायत, समृद्ध मध्य प्रदेश विषय पर आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की कार्यशाला को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने पंचायतों को मजबूत बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में स्थानीय नेतृत्व की भूमिका […]

You May Like