फडणवीस ने शाहू समाधि स्थल का दौरा कर पुष्पांजलि अर्पित की

कोल्हापुर, 09 अगस्त (वार्ता) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नर्सरी बाग स्थित राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की समाधि पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करने के लिए शहर के एक दिवसीय दौरे पर आये श्री फडणवीस ने समाधि स्थल के अंतर्गत नवनिर्मित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर हॉल का भी उद्घाटन किया।आयुक्त डॉ. भरूड़ से उन्होंने शाहू समाधि स्थल के विकास के तहत प्रस्तावित और पूर्ण हो चुके कार्यों की जानकारी ली।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर, जिले के पालक मंत्री एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर तथा अन्य लोग मौजूद रहे।आलम उप्रेती
वार्ता

Next Post

पंजाब को बचाने के लिए भाजपा का अभियान तेज, हर घर तक पहुंचेंगी पार्टी की नीतियां: ढिल्लों

Sun Aug 9 , 2026
चंडीगढ़, 09 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में नशे, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और कृषि संकट जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर अपना जनसंपर्क अभियान और तेज कर दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पार्टी की ओर से गांवों और शहरों के स्तर पर लगातार संपर्क […]

You May Like