इंदौर: नगरी विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में नगर के पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली अभियान को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक पेड़ माँ के नाम योजना के अंतर्गत रेवती रेंज पहाड़ी पर वृक्षों की सिंचाई हेतु रियूज्ड वॉटर पहुंचाने की महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रभारी राजेंद्र राठौर एवं पार्षद सोनाली विजय परमार द्वारा 11.88 करोड़ रुपए की लागत से रेवती रेंज पहाड़ी पर वृक्षों की सिंचाई हेतु रियूज्ड वॉटर पहुंचाने की महत्त्वाकांक्षी परियोजना का भूमि पूजन संपन्न हुआ.
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा आम, चीकू, इमली, नींबू, जामुन के पौधों का रोपण भी किया गया. कार्यक्रम में असिस्टेंट कमांडर नरेश कुमार, क्षेत्रीय पार्षद सोनाली विजय परमार, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, नागेंद्र भदोरिया, चेतन पाटील, झोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील, विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पर्यावरण प्रेमी, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे.
परियोजना की मुख्य विशेषताएँ
– 300 मिमी व्यास की 7.5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का निर्माण.
– कबीटखेड़ी एस.टी.पी पर 180 एच.पी. क्षमता के पंपों की स्थापना.
– 0.3 एम.एल. क्षमता के सम्पवेल (पानी संचयन कुएं) का निर्माण.
– 1 एम.एल. क्षमता की 8 मीटर ऊँचाई वाली जल टंकी का निर्माण.
– नवीन सम्पवेल में 100 एच.पी. के पंपों की स्थापना.
– वृक्षों तक जल आपूर्ति हेतु 10 किलोमीटर लंबा वितरण नेटवर्क बिछाया जाएगा
