जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के बाद पति पत्नी को प्रताडि़त करने लगा और दूसरी महिला के साथ रहने लगा। पीडि़ता ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक श्रीमती ऋचा विश्वकर्मा 37 वर्ष निवासी न्यू शोभापुर रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने पंकज विश्वकर्मा से मई 2018 को हनुमानताल में शंकर जी के मंदिर में प्रेम विवाह किया था।
बेटा होने के बाद पति पंकज विश्वकर्मा एव सास कमला देवी उसे घरेलू छोटी छोटी बातों केा लेकर आये दिन शारीरिक एव मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे पति उसके साथ मारपीट करता था पति किसी दूसरी महिला के साथ रायपुर में रह रहा है।
