लोकायुक्त की कार्रवाई: 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रीडर रंगे हाथ गिरफ्तार

सिवनी। लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एडीएम कार्यालय में पदस्थ रीडर माधव प्रसाद तिवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक प्रकरण में अनुकूल आदेश कराने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उससे कार्य कराने के बदले 30 हजार रुपये की मांग की जा रही है। बाद में सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए रीडर माधव प्रसाद तिवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Next Post

रूफटॉप सोलर नीति पर रार: बिजली कंपनियों का कैसा खेल? 2 की सौर बिजली उपभोक्ताओं को 8 से 10 में

Tue Jun 16 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने वाले उपभोक्ताओं ने बिजली कंपनियों की सरप्लस बिजली खरीद नीति पर सवाल खड़े किए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनसे अतिरिक्त सौर बिजली सिर्फ 2.15 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदी जा रही है, जबकि यही बिजली 8 से 10 रुपये […]

You May Like