
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज जनसुनवाई के दौरान युवक की दो पत्नियों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने मिला। दोनों के बीच झड़प, हाथापाई हो गई। एक-दूसरे के साथ मारपीट कर दी। चप्पलें भी चलाई। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाया।
जानकारी के मुताबिक रांझी निवासी अभिषेक सोनकर की पहली पत्नी से दो बच्चे हैं, पहली पत्नी का आरोप है कि उसने नसबंदी का ऑपरेशन करवा लिया था, जिसके बाद पति ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली। आज दोनों पत्नियां पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गई जहां दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
