भारतीय कंपनियों का देश के बाहर प्रत्यक्ष निवेश अक्टूबर में 17 फीसदी घटा

मुंबई, (वार्ता) भारतीय कंपनियों का देश के बाहर प्रत्यक्ष निवेश (ओएफडीआई) अक्टूबर में सालाना आधार पर 16.56 प्रतिशत घटकर 314.10 करोड़ डॉलर रह गया।

भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को बताया कि इक्विटी में ओएफडीआई 132.85 प्रतिशत बढ़कर 185.29 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया जबकि ऋण में निवेश 44.10 फीसदी घटकर 73.87 करोड़ डॉलर रह गयी।

साथ ही, भारतीय निवेशकों ने गारंटी के माध्यम से 54.94 करोड़ रुपये का निवेश किया जो पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 66.65 प्रतिशत कम है।

 

Next Post

भूटान के साथ भारत के बेहतरीन रिश्ते, उनकी यात्रा से दोनों देशों की मैत्री और मजबूत होगी: मोदी

Tue Nov 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और भूटान के बीच परस्पर विश्वास, समझ और सद्भावना पर आधारित बेहतरीन रिश्ते हैं और उनकी भूटान यात्रा से दोनों देशों की मैत्री और मजबूत होगी। श्री मोदी ने मंगलवार को भूटान की दो दिन की यात्रा […]

You May Like