सिंगाजी समाधी पर भारी भीड़ जुटी

बीड़। निमाड़ के निर्गुण संत सिंगाजी महाराज की समाधि स्थल पर बने नर्मदाघाट में शनि अमावस्या पर काफी लोग जुटे। स्नान कर मंदिर में दर्शन किए। निमाड़ के निर्गुणी संत सिंगाजी महाराज का समाधिस्थल है। चैत्र की नवरात्रि प्रारंभ होने वाली है। अमावस्या स्नान करने वालों की भीड़ भी पहुंची। यहां पर जल रही 463 सालों से संत सिंगाजी महाराज की अखंड ज्योति और चरण पादुका के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में हलवा प्रसादी भी दिनभर बंटती रही।

सुरक्षा के हिसाब से पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम किए गए सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य घाट बंद कर दिया गया, ताकि कोई घटना न हो। बाहर से पुलिस बल बुलाया गया था। नर्मदा घाट पर बने शिवमंदिरों में दर्शन करने के लिए लोग पहुंचे।

Next Post

रतलाम में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पारित 

Sat Mar 29 , 2025
रतलाम। निगम अध्यक्ष मनीषा-मनोज शर्मा की अध्यक्षता में वित्तिय वर्ष 2025-26 का बजट पारित किया गया। बाजार बैठक शुल्क वसूली वापस लो, जैसे मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पार्षद, नेता एवं नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को नगर निगम में आयोजित बजट चर्चा सम्मेलन में पहुंचे और […]

You May Like