
इंदौर. लसूड़िया पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. बॉम्बे हॉस्पिटल के पास एक फ्लैट में दबिश देकर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 सिम कार्ड, 35 एंड्रॉयड मोबाइल, 6 टैबलेट, 7 एटीएम कार्ड, 3 पासबुक और 12,940 रुपए नकद बरामद किए.
आरोपी ‘रेड्डी अन्ना’ वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन कसीनो, पोकर जैसे गेम्स पर लोगों से रुपए लगवाकर विभिन्न बैंक खातों में करोड़ों का लेनदेन कर रहे थे. पुलिस ने सभी बैंक खातों को फ्रीज करा दिया है. सूचना मिलने पर डीसीपी जोन-2मअभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में एसीपी विजयनगर आदित्य पटले, थाना प्रभारी लसूड़िया तारेश सोनी और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में फ्लैट नंबर 201 , रिजेंसी बिल्डिंग में दबिश दी गई. यहां आरोपी मोबाइल-टैबलेट से सट्टा ऑपरेट करते मिले. गिरफ्तार आरोपियों में अर्पित केशरवानी (जबलपुर), यहुल स्जक (जबलपुर), शुभम जैसवाल (जबलपुर), अनिकेत पटेल (जबलपुर), अजय जैसवाल (मऊगंज), अमित गौतम (रीवा), (सभी वर्तमान में लसूड़िया स्थित किराए के फ्लैट में रह रहे थे), पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है.
