रतलाम में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पारित 

रतलाम। निगम अध्यक्ष मनीषा-मनोज शर्मा की अध्यक्षता में वित्तिय वर्ष 2025-26 का बजट पारित किया गया। बाजार बैठक शुल्क वसूली वापस लो, जैसे मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पार्षद, नेता एवं नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को नगर निगम में आयोजित बजट चर्चा सम्मेलन में पहुंचे और नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा की आसंदी को घेर लिया। कुछ समय पश्चात अध्यक्ष की आसंदी के समक्ष जमीन पर बैठ गए। बजट पर चर्चा को शुरू नहीं होने दिया। उधर साधारण सम्मेलन में महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने तृतीय कार्यकाल का अर्थ वर्ष 2025-26 के आय-व्यय पत्रक (बजट) जिसमें विभिन्न मदों की आय रूपये 4 अरब 28 करोड़ व इसके विरूद्ध व्यय रूपये 4 अरब 27 करोड़ 43 लाख 30 हजार इस प्रकार रूपये 56 लाख 70 हजार की अनुमानित बचत का बजट प्रस्तुत किया था। इसके बाद सदन में उपस्थित सदस्यो की सर्वानुमति से बजट पारित किया।

निगम सम्मेलन में कांग्रेस पार्षद दल बाजार बैठक वसूली के संबंध में धरना, नारेबाजी तथा विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पार्षद दल द्वारा अपना विरोध जारी रखते हुए सदन से वॉक आउट किया गया।

गरीबों पर जुल्म हुआ तो जेल भर देंगे: कांग्रेस

शहर कांग्रेस तथा कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम के गेट पर शनिवार को जनसंसद का आयोजन किया। जिसमें 700 से अधिक खोमचे, टोकरे, ठेलागाड़ी तथा गुमटी में व्यवसाय करने वाली महिला तथा पुरुष शामिल हुए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस संघर्ष में गरीबों के साथ है। हम जेल भर देंगे, लेकिन गरीबों का शोषण नहीं होने देंगे।

Next Post

चोरी के आरोपियों को आशापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

Sat Mar 29 , 2025
खंडवा। पिपलोद, खालवा एवं हरसूद क्षेत्र में चोरी की वारदात करने वाले आरोपियों को आशापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरियादी छोटेलाल जायसवाल 60 साल निवासी कालाआम ने चौकी आशापुर पर रिपोर्ट लिखवाई थी कि वह अपने घर पर ताला लगाकर गेहूं लेने के लिए मीरपुर गया था। दोपहर 12 […]

You May Like