
जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय एवं तीनों मंडलों जबलपुर, भोपाल एवं कोटा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मुख्यालय द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंगलवार, 24 मार्च को रेल सौरभ ऑफिसर क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा अर्चना खत्री ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया तथा महिलाओं को निरंतर प्रगति करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संगठन की सचिव रेनू गौतम ने भी महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त बनकर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इनका किया गया सम्मान
सम्मानित होने वाली कर्मचारियों में नीलम वर्मा (सीनियर क्लर्क मेडिकल), दमयंती बाई (सामान्य सहायक एकाउंट्स), शशि प्रभा चौबे (ऑफिस सुपरिटेंडेंट पर्सनल), शिखा दास (ट्रैक मेंटेनर इंजीनियरिंग), खुशबु (ऑफिस सुपरिटेंडेंट इंजीनियरिंग), रूचि सिंह (ऑफिस सुपरिटेंडेंट ऑपरेटिंग), निशिता कुमारी (सीसीआई कॉमर्शियल), स्वाति परौहा (जेई/सिग्नल एस एंड टी), रंजना मरावी (ऑफिस सुपरिटेंडेंट इलेक्ट्रिकल), बहमनी तिर्की (ऑफिस सुपरिटेंडेंट मैकेनिकल), सुधा शर्मा (सीनियर टेक्नीशियन सीआरडब्ल्यूएस भोपाल), मोहिनी बाई (टेक्नीशियन-II कोटा मंडल), श्वेता चौहान (डिप्टी एसएस अशोकनगर भोपाल मंडल), साधना जोशी (पीएस-II भोपाल मंडल) एवं संध्या पटेल (एसएसई जबलपुर मंडल) शामिल रहीं।वही कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष शाहवार हाशमी एवं सहसचिव सारिका गुप्ता, माधवी विजय कुमार, नीरू कुमार, उषा मोहकर सहित पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।
