जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

बनखेड़ी। थाना बनखेड़ी क्षेत्र के ग्राम डोलनी में मंगलवार रात जमीनी विवाद के चलते एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गांव में मड़ई कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुन्ना यादव और हरिप्रसाद यादव के बीच पुराने जमीनी विवाद को लेकर नशे की हालत में विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर मुन्ना यादव ने लकड़ी के डंडे से हरिप्रसाद यादव के सिर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, किंतु बुधवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई।

ग्राम डोलनी थाना मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में स्थित है, जहाँ वाहनों का आवागमन सीमित होने के कारण घटना की सूचना देर से पुलिस तक पहुंची।

सूचना मिलने पर बनखेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी मुन्ना यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Next Post

बकाया राशि जमा न करने पर चार दुकानो में तालाबंदी

Wed Oct 29 , 2025
रीवा। नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली हेतु बड़े बकायादार व्यापारियों पर कड़ा रूख अपनाते हुये तालाबंदी की कार्यवाही निरंतर जारी है. इस क्रम में कार्यवाही करते हुये वार्ड क्र. 20 में स्थित गौरव काम्पलेक्स (गोरहा) में 4 दुकानो का बकाया किराया राशि न जमा करने पर तालाबंदी की कार्यवाही की […]

You May Like