
रीवा। नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली हेतु बड़े बकायादार व्यापारियों पर कड़ा रूख अपनाते हुये तालाबंदी की कार्यवाही निरंतर जारी है. इस क्रम में कार्यवाही करते हुये वार्ड क्र. 20 में स्थित गौरव काम्पलेक्स (गोरहा) में 4 दुकानो का बकाया किराया राशि न जमा करने पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई. जिनमें दुकान क्र. 2 ब्लाक ए शंकरलाल पिता रामजीमल बकाया राशि रू. 50208, दुकान क्र. 3 ब्लाक ए श्रीमती केतकी बाई पति हजारीलाल बकाया राशि रू. 88922, दुकान क्र. 9 ब्लाक ए अनिल कुमार पिता चेतनदास बकाया राशि रू. 50208, दुकान क्र. 4 बी 1 दाउद मो0 शकूर मोहम्मद बकाया राशि रू. 65530 बकाया राशि न जमा करने पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई. साथ ही जिन दुकानदारो द्वारा किराये में दुकान देने एवं बाहर सामग्री रखकर दुकानदारी करने पर जुर्माना लगाते हुये रू. 30 हजार की चालानी कार्यवाही की गई. साथ ही समझाइस दी गई कि पुनरावृत्ति पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जावेगी. नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि निर्धारित समय पर करों की राशि जमा न करने वाले करदाताओं के विरूद्ध निरंतर बड़ी कार्यवाही की जावेगी. सभी करदाताओं से अपील की गई है कि सभी प्रकार के बकाया कर निर्धारित समय में जमा कर, अप्रिय कार्यवाही से बचे. उक्त कार्यवाही में उपायुक्त एमएस सिद्दीकी, सहायक राजस्व अधिकारी रावेन्द्र सिंह, नीलेश चतुर्वेदी मौजूद रहे.
