ईद मिलादुन्नबी पर बोहरा समाज ने निकाला जुलूस

झाबुआ। पैग़ंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब (स.आ.व.) के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गुरुवार को बोहरा समाज झाबुआ द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व जनाब आमिल साहब शेख हुसैनभाई खू़मुसी ने किया। इस दौरान समाज के प्रमुख गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

सुबह 9:30 बजे दिलीप क्लब से प्रारंभ हुआ जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बोहरा मस्जिद पर संपन्न हुआ। हल्की बारिश के बावजूद समाजजनों में भारी उत्साह देखने को मिला। बुरहानी फाउंडेशन मुंबई के ‘सेव अवर स्पैरो’ अभियान अंतर्गत स्वागत करने वाली संस्थाओं को बर्ड-फीडर्स भेंट किए गए। मदरसा हातिमिया के बच्चों ने मोबाइल से दूरी बनाए रखने के संदेश तख्तियों और बैनरों के माध्यम से प्रस्तुत किए।

बुरहानी गार्ड्स इंटरनेशनल की बाइक एस्कॉर्ट्स, घुड़सवारों की टुकड़ी और एज़ी स्काउट बैंड विशेष आकर्षण रहे। अंत में मस्जिद पहुंचकर खुशी की मजलिस हुई, जिसमें 8 समाजजनों को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिशिएशन प्रदान किए गए। कार्यक्रम उपरांत जनाब आमिल साहब व समाज प्रतिनिधियों ने कलेक्टर नेहा मीना और एसपी रघुवंशसिंह भदौरिया से भेंट कर ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं।

Next Post

न्यायिक मजिस्ट्रेट से फिरौती मांगने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Thu Sep 4 , 2025
रीवा।रीवा जिले के त्योंथर में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी को धमकी भरा पत्र लिखकर 5 अरब की फिरौती मांगने वाला आरोपी यूपी प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है. धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस महकमे में हडकम्प मच गया. सोहागी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच […]

You May Like