सर्व मानव कल्याण महासंघ ने माँगी आरटीआई के तहत विभिन्न जानकारियाँ

​ग्वालियर: सर्व मानव कल्याण महासंघ ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6 (1) के तहत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय, शिवपुरी के लोक सूचना अधिकारी से विभिन्न प्रशासनिक एवं नियुक्ति संबंधी जानकारियाँ माँगी गई हैं।​महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप चौरसिया द्वारा प्रेषित आवेदन पत्र के माध्यम से विगत 6 माह में नर्सिंग अफसरों द्वारा एन.ओ.सी. के लिए दिए गए आवेदनों की सत्यापित छायाप्रति। नर्सिंग अफसरों के एनओसी आवेदनों पर विभाग द्वारा की गई पूरी कार्रवाई से जुड़े पिछले 6 माह के दस्तावेज़,​ श्रीमती स्वाति गौड़ के रोके गए पूर्व वेतन (नवंबर 2025 में 7 दिवस, दिसंबर में 7 दिवस तथा वर्ष 2026 में अप्रैल माह के 4 दिवस) से संबंधित शासनादेशों की सत्यापित प्रतियाँ।

शिवपुरी चिकित्सा महाविद्यालय में वर्ष 2018 में की गई भर्तियों, उससे संबंधित शासनादेशों तथा जारी की गई विज्ञप्ति के पूर्व दस्तावेज़। पिछले 6 माह में नर्सिंग अफसरों को दी गई एनओसी और की गई कार्यमुक्ति के सत्यापित दस्तावेज़ उपलब्ध कराने की माँग की गई है।​महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप चौरसिया ने बताया कि संघ ने नियमानुसार 10 रुपये का पोस्टर ऑर्डर (क्रमांक 72F 350249) संलग्न कर यह आवेदन जमा कराया गया है ताकि संस्थान में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

Next Post

दिल्ली में SIR पर रार: राहुल गांधी ने उठाया बेला एस्टेट का मुद्दा, 727 वोट कटने का लगाया आरोप

Tue Sep 29 , 2026
नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासत तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बेला एस्टेट का मामला उठाया है। राहुल गांधी का दावा है कि यमुना किनारे बेला एस्टेट […]

You May Like