ईरान ने कतर, कुवैत, यूएई से अपने नुकसान के लिये की मुआवजे की मांग

नयी दिल्ली/न्यूयॉर्क, 19 मार्च (वार्ता) ईरान ने गुरुवार को कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर अमेरिकी और इजरायली हमले के लिए अपनी धरती को उपलब्ध कराने हेतु तीखा हमला बोला है और सभी प्रकार के नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है।
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि आमिर सईद इरावानी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को लिखे एक पत्र में कहा कि 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ हमले की शुरुआत के बाद से, कतर और कुछ अन्य पड़ोसी देशों के क्षेत्र का उपयोग ईरान के खिलाफ हमले करने के लिए किया गया है।

यह पत्र रियाध (सऊदी अरब) में इस्लामिक और खाड़ी देशों के 12 विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद आया है, जिसमें पड़ोसी खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की गई थी। nश्री इरावानी ने कहा कि हमलावरों को अपनी धरती को उपलब्ध कराने के अवैध कृत्य के बारे में पहले कतर के अधिकारियों को सूचित किया था और इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आधिकारिक दस्तावेज के रूप में भी प्रकाशित किया गया था। ईरानी राजदूत ने कहा, “कतर, कुवैत और यूएई द्वारा हमलावरों को दी गई सहायता के परिणामस्वरूप, उन्होंने ईरान में हजारों नागरिकों और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया है।” उन्होंने कहा कि ये कार्य आपसी सम्मान और अच्छे पड़ोस के सिद्धांतों का घोर उल्लंघन हैं।

श्री इरावानी ने कहा कि ईरान, आत्मरक्षा के अपने अंतर्निहित अधिकार के तहत यह मानता है कि उस पर हमले के लिए इस्तेमाल किये जा रहे किसी भी सैन्य अड्डे को निशाना बनाना वैध है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी (एमएनए) के अनुसार, इरावानी ने चेतावनी दी, “ईरान आगे नागरिकों को क्षति पहुंचाने वाले हमलों को रोकने के लिए आवश्यक और उचित उपाय करने का अपना अधिकार सुरक्षित रखता है।” श्री इरावानी ने कहा कि ईरान ने हमेशा खाड़ी देशों के साथ अच्छे पड़ोस के सिद्धांत का पालन किया है। हालांकि, दुर्भाग्य से, कतर, यूएई और कुवैत द्वारा इस सिद्धांत पर विचार नहीं किया गया है।इसके साथ ही इन देशों ने अमेरिका को ईरान के खिलाफ सशस्त्र हमले शुरू करने और जारी रखने के लिए अपने क्षेत्रों का उपयोग करने की अनुमति दी है। nईरानी राजदूत ने अपने पत्र में कहा कि कतर के ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गलत कृत्यों’ के कारण ईरान को हुए सभी भौतिक और नैतिक नुकसान के मुआवजे देना चाहिए।

Next Post

ईरान के गैस बुनियादी ढांचे पर अब और हमले नहीं करेगा इजरायल: डोनाल्ड ट्रंप

Thu Mar 19 , 2026
वाशिंगटन, 19 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजरायल अब ईरान के महत्वपूर्ण गैस बुनियादी ढांचे पर और हमले नहीं करेगा। युद्ध के तेजी से बढ़ते ‘ऊर्जा मोर्चे’ को नियंत्रित करने के प्रयास में ट्रंप का यह बयान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह घोषणा […]

You May Like