डबल मर्डर: छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की कर दी हत्या

जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत बल्दी कोरी की दफाई में सनसनीखेज डबल मर्डर की वारदात हुई।छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बबलू चौधरी ने बड़े भाई संजय चौधरी और उनकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतारा है।

भाइयों के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है।

Next Post

लंगूर के हमले से दस से अधिक ग्रामीण घायल

Fri Oct 24 , 2025
भरतपुर, 24 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के जघीना गांव में पिछले तीन दिनों से एक लंगूर के आतंक से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लंगूर ने 10 से अधिक लोगों पर हमला करके उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। इसकी शिकायत मिलने पर […]

You May Like