
उज्जैन। उज्जैन संभाग के नवागत संभागायुक्त आशीष सिंह ने पदभार ग्रहण करने से पूर्व बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा करते हुए संभाग और प्रदेश की समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। पूजन दर्शन के बाद आशीष सिंह ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
