सीहोर। कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर बालागुरू के. और जिले के पेंशन हितग्राही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल हुए. कलेक्टर ने जिले के अनेक पेंशन हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए. इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि पेंशन योजनाएं समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए महत्वपूर्ण सहारा हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर पेंशन का लाभ सुनिश्चित किया जाए और कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे. इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर रविन्द्र परमार, सहायक संचालक महेश यादव सहित अनेक हितग्राही उपस्थित थे.
पेंशन हितग्राहियों को कलेक्टर ने वितरित किए स्वीकृति पत्र
