सांसद श्रीमती अनीता चौहान को विदेश यात्रा के लिए शुभकामना प्रेषित

आलीराजपुर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद श्रीमती अनिता चौहान को रॉयल नॉर्वेजियन दूतावास और यूएन महिला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विदेश यात्रा पर जाने के लिए

अग्रिम बधाईयां दी गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान, कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, जिला पंचायत सदस्य भदू पचाया, जिला पंचायत सीईओ प्रखर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर सांसद श्रीमती चौहान को यात्रा की मंगलकामनाएं दी।

Next Post

संत शिरोमणी की जयंती पर निकला भव्य चल समारोह  नामदेवजी महाराज की जयंती पर हुए आयोजन

Sat Nov 1 , 2025
ब्यावरा। संत शिरोमणी नामदेवजी महाराज जयंती महोत्सव नगर में देवउठनी ग्यारस के पावन अवसर पर भक्तिभाव के साथ मनाया गया. नामदेव समाज विकास परिषद के तत्वावधान में संत शिरोमणी श्री श्री 1008 नामदेवजी महाराज जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला से ढोल-ढमाके, जयकारों के साथ चल समारोह प्रारंभ […]

You May Like