इंदौर। देवउठनी ग्यारस (देव प्रबोधिनी एकादशी) पर गन्ने का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मान्यता है कि चार माह की योगनिद्रा के बाद भगवान विष्णु के जागने पर गन्ने से मंडप सजाकर उनका स्वागत किया जाता है। इसी मंडप के नीचे तुलसी विवाह की परंपरा भी निभाई जाती है। गन्ने को मिठास, खुशहाली और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
इसी परंपरा के चलते शुक्रवार सुबह से ही शहर के बाजारों और प्रमुख चौराहों पर गन्ने की दुकानें सज गईं। श्रद्धालु तुलसी विवाह और पूजा-अर्चना के लिए गन्ने की खरीदारी करते नजर आए। बाजारों में गन्ने की बिक्री से रौनक दिखाई दी। वर्षों पुरानी इस परंपरा के प्रति लोगों की आस्था आज भी उतनी ही गहरी बनी हुई है।
Next Post
हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने BJP का संकल्प, ब्रजगोपाल लोहिया बोले- कोई भी वंचित न रहे, इसलिए सेवादूत अभियान
Fri Nov 20 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए 1 से 25 दिसंबर तक ‘सेवादूत अभियान’ चलाया जाएगा। भाजपा मीडिया प्रभारी ब्रजगोपाल लोहिया ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ […]

You May Like
-
6 months ago
नाबालिग का अपहरण करने का आरोपी धराया
-
2 years ago
थिएटर कार्यशाला ‘रंगमंच’ का हुआ शुभारंभ
-
2 years ago
रोक के बावजूद हटाने का नोटिस क्यों?