हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने BJP का संकल्प, ब्रजगोपाल लोहिया बोले- कोई भी वंचित न रहे, इसलिए सेवादूत अभियान

भोपाल। मध्य प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए 1 से 25 दिसंबर तक ‘सेवादूत अभियान’ चलाया जाएगा। भाजपा मीडिया प्रभारी ब्रजगोपाल लोहिया ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए संगठन और सरकार के सभी पदाधिकारी, निगम-मंडलों के अध्यक्षों से लेकर कार्यकर्ता तक मिलकर काम करेंगे, ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफलतम 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। अभियान में मंत्री, निगम-मंडलों के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में निगम-मंडलों के कामकाज की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और लंबित नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि किसान कल्याण वर्ष के समापन के बाद प्रदेश में अगला साल ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा।

Next Post

वासुदेव सरकार बने जबलपुर मंडल के नए एसीएम

Fri Nov 20 , 2026
जबलपुर। रेलवे में प्रशासनिक बदलाव के तहत वासुदेव सरकार को जबलपुर रेल मंडल का नया एसीएम (सहायक वाणिज्य प्रबंधक) नियुक्त किया गया है। भोपाल मंडल से स्थानांतरित होकर वे जबलपुर मंडल पहुंचे हैं और नई जिम्मेदारी संभालेंगे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like