राष्ट्रीय कुश्ती महाकुंभ में पहलवानों ने दिखाया दमखम 

सीहोर। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में राष्ट्रीय कुश्ती महाकुंभ का आयोजन पीजी कॉलेज ग्राउंड, में किया गया. दंगल में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित देशभर से आए पहलवानों ने दमखम का प्रदर्शन किया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रमेश सक्सेना रहे, जबकि संरक्षक अतुल राठौर काका और वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय विशेष रूप से उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन, वरिष्ठ पत्रकार बसंत दासवानी, भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने हनुमान दद्दा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

दंगल अध्यक्ष संदीप राठौर पहलवान और सचिव अजय पहलवान ने अतिथियों का साफा बांधकर व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया. शाम 6.30 बजे शुरू हुए दंगल में कई रोमांचक मुकाबले हुए. विजेता पहलवानों में पंजाब के मोहित और कैलेशियम, दिल्ली के रोहित, हिमाचल के रोबिन, कोठरी सीहोर के गोलू, इंदौर के ललित कौशल सहित कई पहलवान शामिल रहे. महिला कुश्ती में सीहोर की रिशा पहलवान ने छिंदवाड़ा की दीपिका को हराकर जीत हासिल की.

Next Post

अधिवक्ता संघ चुनाव में 37 अधिवक्ताओं ने भरा नामांकन पत्र

Mon Mar 16 , 2026
रीवा। जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन को लेकर पहले दिन 37 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हेतु श्रीकांत तिवारी, प्रभात कुमार मिश्रा, अशोक कुमार शुक्ला, कामता प्रसाद तिवारी, बीरेन्द्र कुमार द्विवेदी, देवी शंकर ओझा, बृजेन्द्र सिंह, ध्रुव नारायण शुक्ला, कुल आठ अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र जमा […]

You May Like