दुबई एयर शो में तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

दुबई एयर शो में तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

नयी दिल्ली 21 नवम्बर (वार्ता) दुबई में प्रतिष्ठित एयर शो के दौरान शुक्रवार को भारतीय वायु सेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दुर्भाग्य से इसमें पायलट की मौत हो गयी। भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता ने यहां बताया कि दुबई एयर शो के दौरान वायु सेना का एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान के पायलट की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि वायु सेना को पायलट की मृत्यु पर खेद है और वह दुख की इस घड़ी में पूरी तरह शोक संतप्त परिवार के साथ है।

प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार दुर्घटना दोपहर दो बजकर दस मिनट के करीब हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान के गिरते ही उसमें आग लग गयी और धुंए का गुब्बार उठ गया। तेजस भारत में निर्मित पहला लड़ाकू विमान है जिसे हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है। तेजस इससे पहले भी विभिन्न एयर शो में भाग लेता रहा है। यह पहला मौका है जब एयर शो में तेजस दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

Next Post

सरकार ने श्रम कानूनों को सरल बनाने के चार श्रम संहिताओं को प्रभावी बनाया

Fri Nov 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 नवंबर (वार्ता) सरकार ने श्रम कानूनों को सरल और कारगर बनाने के उद्देश्य से चार श्रम संहिताओं को प्रभावी बनाने का फैसला किया ताकि श्रमिकों के लिए सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो सके। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज बताया कि सरकार ने चार श्रम संहिताएँ – […]

You May Like