
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज न्यू मार्केट स्थित प्राचीन श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे और मंदिर में जाकर विधिवत दर्शन एवं पूजन-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस अवसर पर मंदिर परिसर और आस पास पूजा सामग्री बेचने वाले दुकानदारों से भी चर्चा की। उन्होंने भक्तों की सुविधा, पूजा सामग्री की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं के महत्व पर जोर दिया। दुकानदारों ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और उनके सहयोग की सराहना की।
भक्तों ने कहा कि मुख्यमंत्री के दर्शन और पूजा में शामिल होने से मंदिर परिसर में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना। मंदिर प्रशासन ने भी सुरक्षा, सफाई और पूजा सामग्री की उचित व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस दौरे से भक्तों में उत्साह और भक्ति की भावना देखते ही बन रही थी।
