
रीठी। ग्राम भरतपुर में दशहरे की खुशियाँ उस समय मातम में बदल गईं जब तालाब में डूबने से दो मासूम सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छोटे बरहटा निवासी सुशील पटेल के बेटे शिवांस (8 वर्ष) और वेदांत (10 वर्ष) दशहरे पर अपने मामा के घर भरतपुर आए हुए थे। खेलते-खेलते दोनों तालाब में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही पूरे गाँव में चीख-पुकार मच गई। रीठी पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा तैयार कर दोनों मासूमों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
एक साथ परिवार के दो चिराग बुझ जाने से घर सहित पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। दशहरे के उत्सव का दिन गाँव के लिए गमगीन हो गया।
