दतिया, 04 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के दतिया स्थित माँ पीतांबरा शक्ति पीठ में आज फिल्म अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत ने माँ पीतांबरा देवी की पूजा अर्चना की।
सुश्री रनौत ने शक्तिपीठ माँ पीतांबरा पीठ में दर्शन किए और पूजा अर्चना की साथ ही महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। सुबह के समय कंगना माँ पीतांबरा पीठ मंदिर पहुँचीं पारंपरिक परिधान में सजी कंगना ने पूरे भक्ति भाव के साथ पुजारियों के साथ पूजा अर्चना की। कंगना ने मंदिर प्रांगण में लोगों से भी मुलाकात की। कई श्रद्धालु, जो उनके दर्शन के लिए यहाँ आए थे, उनके साथ तस्वीरें लेने उत्साहित दिखे।
Next Post
तेंदुआ शावक को कुत्तों से बचाकर मजदूर ले गया घर, बाद में खेत में छोड़ा
Sat Jan 4 , 2025
बड़वानी, 04 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में एक मजदूर ने कुत्तों से बचाकर तेंदुए के शावक को अपने घर ले गया। हालांकि बाद में उस मजदूर ने तेंदुए के शावक को वहीं खेत में छोड़ दिया। किसान राकेश धनारे ने पत्रकारों को बताया कि कल शाम उनके खेत […]

You May Like
-
4 months ago
गौशाला संचालक पर हमला
-
11 months ago
जन आभार उत्सव: ननि और जनता के बीच विश्वास की भागीदारी
-
11 months ago
GRP इंदौर से ई-एचआरएम प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट शुरू
-
6 months ago
सलकनपुर क्षेत्र को आज करोड़ों की सौगात देंगे शिवराज
