तेंदुआ शावक को कुत्तों से बचाकर मजदूर ले गया घर, बाद में खेत में छोड़ा

बड़वानी, 04 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में एक मजदूर ने कुत्तों से बचाकर तेंदुए के शावक को अपने घर ले गया। हालांकि बाद में उस मजदूर ने तेंदुए के शावक को वहीं खेत में छोड़ दिया।
किसान राकेश धनारे ने पत्रकारों को बताया कि कल शाम उनके खेत में मजदूर काम कर रहा था। तभी तेंदुए का शावक वहां आ गया। उसे कुत्तों द्वारा घेर लिए जाने पर मजदूर ने उसकी रक्षा की और उसे अपने घर ले गया। उसे दूध पिलाने के बाद मजदूर खेत में ही छोड़ आया। इसी दौरान कई लोगों को इसकी सूचना मिल गई और उन्होंने मोबाइल से उसके वीडियो भी शूट किया। वे उसे प्यार से दुलारते भी रहे।
बड़वानी के वन मंडलाधिकारी आई एस गडरिया ने इस घटना पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने आज शाम इसके संबंध में अधीनस्थ कर्मचारियों से इसकी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि 6-7 दिन के शावक को मजदूर अपने घर ले गया था। लेकिन जैसे ही उसे यह पता पड़ा कि वन विभाग इस पर आपत्ति उठाएगा, वह उसे छोड़ आया। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने शावक की सर्चिंग की, लेकिन वह नहीं पाया गया है।
उन्होंने कहा कि इस बात की संभावना ज्यादा है कि मादा तेंदुआ उसे अपने साथ उठा ले गई है। उन्होंने बताया कि यदि ऐसा नहीं होता तो वह खूंखार हो जाती और चिल्लाती व दहाड़ती। उन्होंने बताया कि वन अमले ने उन्हें बताया है कि फिलहाल क्षेत्र पूरी तरह से शांत है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि संभावित खतरे के चलते उस स्थान पर पिंजरा लगा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि यदि मादा तेंदुए को शावक में से इंसान की गंध आएगी तो वह उसे मार भी सकती है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि शावक को अपना कर पाले जाने की भी संभावना हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग के अमले को क्षेत्र की सतत पेट्रोलिंग करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या काफी बढ़ चुकी है और आए दिन यह सड़क पर भी नजर आ रहे हैं।

Next Post

चालक ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबा, बची जान

Sat Jan 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email खरगोन, 04 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भगवानपुरा थाना क्षेत्र में आज एक ट्रैक्टर चालक ट्रॉली के नीचे दब कर भी जिंदा बच गया। उसे अस्पताल ले जाया गया हैं, जहां उसका उपचार किया जा […]

You May Like