चालक ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबा, बची जान

खरगोन, 04 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भगवानपुरा थाना क्षेत्र में आज एक ट्रैक्टर चालक ट्रॉली के नीचे दब कर भी जिंदा बच गया। उसे अस्पताल ले जाया गया हैं, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के भगवानपुरा थाना क्षेत्र में यह घटना हुयी। चालक के करीब से मौत निकलकर चली गयी, मौके पर जिसने भी ये मंजर देखा, वो सिहर उठा, हादसे में युवक को खरोंच तक नहीं आयी है। बताया गया है कि कड़वापानी की ओर से ईट बनाने के लिए ऊनीराम डूडवे ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी लेकर आ रहा था। उसका ट्रैक्टर ट्राली सहित रोजड़ा स्थित छोटे से पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। चालक 25 वर्षीय ऊनीराम पलटे हुए ट्रैक्टर में बुरी तरह दब गया।
काफी देर तक दबे रहने के बावजूद किसी का ध्यान नहीं गया। अचानक ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस और ग्रामीणों ने पाया कि बिना जेसीबी मशीन और क्रेन के ट्रैक्टर को सीधा खड़ा करना खतरे से खाली नहीं था।
उन्होंने दोनों मशीनों का इंतजाम किया और योजना बनाकर बड़ी जद्दोजहद के बीच जेसीबी मशीन एवं क्रेन की मदद से बाहर निकाला। उसे एंबुलेंस से तत्काल भगवानपुरा के शासकीय अस्पताल भेजा गया, यहां पर ऊनीराम का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं।
उसके चचेरे भाई मान सिंह डूडवे ने बताया कि जब हमने उसे ट्रैक्टर के नीचे देखा तो मन आशंका से भर गया था। लेकिन चमत्कार ही था कि इतनी बुरी तरह बने के बावजूद वह सुरक्षित बच गया। उसे बेहद मामूली चोटे आई हैं।

Next Post

कानून व्यवस्था को बाधित करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी: कलेक्टर

Sat Jan 4 , 2025
धार, 04 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान सभी बातें सुनी जा रही हैं और उनका निराकरण भी किया जा रहा है। जनता से निरंतर संवाद स्थापित किया गया है। धार जिले के पीथमपुर में यूका का कचरा जलाने का […]

You May Like