हमारी लड़ाई सामाजिक न्याय के लिए : जीतू पटवारी

ग्वालियर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि हमारी लड़ाई बेरोजगारी, महिलांओ की सुरक्षा, किसानो की समस्याओ और सामाजिक न्याय के लिए है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में कांग्रेस का नव सृजन संकल्प अभियान पार्टी संगठन को नई ऊर्जा देगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस ने आज ग्वालियर-चंबल संभाग की एक दिवसीय कार्यशाला नव सृजन संकल्प प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस परिवार के जनहित, न्याय और बदलाव के संकल्प के साथ और मजबूती से आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

कार्यशाला नव सृजन संकल्प प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस की प्रदेश सह-प्रभारी श्रीमती संजना जाटव, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, लाखन सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति रही। ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी विधायकगण, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण, जिला अध्यक्षगण, वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण, ब्लॉक अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने वादे तो बहुत किए, लेकिन अमल कुछ नहीं। अब समय आ गया है कि हम संगठित होकर जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाएं। यह प्रशिक्षण शिविर हमें नई दिशा देगा, नई ऊर्जा देगा और हमें विजयी बनाने का रास्ता दिखाएगा। कांग्रेस का हर सदस्य एक योद्धा है, और हम मिलकर बदलाव लाएंगे।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कांग्रेसजनो को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग में कांग्रेस की जड़ें मजबूत हैं और यह कार्यशाला हमें और सशक्त बनाएगी। हम स्थानीय मुद्दों जैसे जल संकट, शिक्षा की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि घर-घर जाकर कांग्रेस के संदेश को पहुंचाएं। जीतू पटवारी के नेतृत्व में हम न केवल चुनाव जीतेंगे बल्कि जनता का विश्वास भी जीतेंगे।

कार्यशाला में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष का इतिहास है। आज हम बाबा साहेब के संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। युवाओं को रोजगार, किसानों को समर्थन मूल्य और महिलाओं को सम्मान यही हमारा एजेंडा है। यह शिविर हमें एकजुट करता है, ताकि हम भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का मुकाबला कर सकें।

मप्र की सहप्रभारी संजना जाटव ने महिलाओं और युवाओं पर जोर देते हुए कहा भाजपा ने मप्र को महिला उत्पीड़न, अत्याचार में नंबर एक बना दिया है, प्रदेश में चारो तरफ जंगलराज चल रहा है, कांग्रेस  महिलांओ के हितो की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, कांग्रेस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। हम सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह शिविर हमें नए विचार देगा, ताकि हम जनता से जुड़ सकें और बदलाव ला सकें। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह जी ने कहा कि हमारी पार्टी बापू के अहिंसा और बोस के क्रांतिकारी उत्साह से प्रेरित है।

Next Post

हमने अंडमान में गुलामी के प्रतीक नाम बदलकर देशभक्तों को दिया सम्मान : मोदी

Fri Jan 23 , 2026
श्रीविजयपुरम (अंडमान), 23 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अंडमान निकोबार की पहचान शौर्य और पराक्रम के रूप में रही है और वहां की धरती का संबंध वीर सावरकर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान देशभक्तों से रहा है इसलिए वहां पहले गुलामी की पहचान वाले […]

You May Like