
भोपाल। बागसेवनिया थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़के के पास से चोरी का सामान बरामद किया. नाबालिग के बयान के बयान के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी सार्थक अनावकर (22) निवासी अरविंद विहार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. फरियादी ने बताया कि उनकी स्किल डव्लपमैंट की आफिस है. बीते महीने 22 से 24 तारीख को उनकी आफिस बंद थी. सार्थक उसी दोपहर जब आफिस पहुंचे तो अंदर रखे सामान गायब मिले. सार्थक निजी काम से शहर से इस बीच बाहर गए थे. बीते रविवार को उन्होंने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने चोरी के गए सामानों को एक नाबालिग के कब्जे से बरामद किया.
