विदाई की बेला में महिला अधिकारी ने जनता का माना आभार

सतना।भारतीय पुलिस सेवा की महिला अधिकारी विदित डागर ने अपनी पहली पोस्टिंग के बाद हुए स्थांतरण पर नागौद की जनता का आभार व्यक्त करते हुए पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि

अपने करियर के अगले पड़ाव में आज मैं आप सभी के आशीर्वाद और दुआओ के साथ कदम रखने जा रही हूँ।इस बीते वर्ष में आप सभी से मिले अपूर स्नेह और प्रेम से मेरा हृदय गदगद है। मेरे कोशिश रही है की किसी भी फ़रियादी को में अपने द्वार से निराश ना लोटाऊ। मेरी कोशिश रही मैं नागौद को बच्चियों और महिलाओं के लिए थोड़ा और सुरक्षित बना पाऊ। मेरी कोशिश रही की पुलिस और समाज के बीच की दूरी को मैं थोड़ा सा कम कर पाऊ। मेरी कोशिश कितनी सफल रही, ये आप लोग मुझे बताएँगे।

मेरा कार्यकाल सफल रहा तो आप लोगो के सहयोग से, आप लोगो के आशीर्वाद से।

मैं एक बार पुन: आप सभी को धनवाद करती हूँ!

Next Post

मिस एमपी पलक गुप्ता बनी स्वच्छता की ब्रांड एम्बेसडर 

Sun Mar 9 , 2025
सतना। महिला दिवस पर नवाचार करते हुए मैहर जिले की ग्राम पंचायत बड़ा इटमा ने स्वच्छता का ब्रांड एम्बेसडर मिस एमपी पलक गुप्ता पिता महेंद्र गुप्ता (डाबा) को नियुक्त किया है। सरपंच गीता पाण्डेय ने ग्राम सभा में प्रस्ताव लाकर सभी लोगों की सहमति से पलक को ब्रांड एंबेसडर बनाया […]

You May Like

मनोरंजन