सतपुड़ा भवन परिसर में झाड़ियों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

भोपाल। सतपुड़ा भवन परिसर में ऊगी झाड़ियों में मंगलवार की दोपहर आग लग गई. इसके चलते अफरा-तफरी का महौल बन गया. हालांकि इस घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति के चपेच में आने की सूचना नहीं है. परिसर में लगे कई पेड आग लगने से झुलस गए. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड़ की टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया.

जानकारी के अनुसार परिसर में आग लगने से दूर से धुएं के गुबार उठते हुए दिखाई दिए. प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी तुरंत ही फायर बिग्रेड़ को दी. करीब 10 में घटना स्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.

परिसर में आग लगने से कई पेड़ झुलस गए. हरे पेडों को हुए नुकसान को लेकर जागरूक लोगों की तरफ से मांग की गई है कि कारणों का जल्द ही पता लगाया जाए.

Next Post

पालतू कुत्ते ने महिला के हाथ में दांत गड़ाकर मांस नोचा

Tue Dec 23 , 2025
ग्वालियर।एक रिश्तेदार के पालतू कुत्ते ने सीमा आदिवासी पत्नी मनोज आदिवासी पर हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब वह नाका चंदवानी स्थित एक रिश्तेदार के घर मिलने पहुंची थी। सीमा आदिवासी ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के कैसरबाग की निवासी हैं। रिश्तेदार के पालतू कुत्ते ने सीमा आदिवासी […]

You May Like