केंद्र जातीय जनगणना पूरी करने की समय सीमा तय करे

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने की घोषणा के बाद, कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर अपना दबाव बढ़ा दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न विभागों के नेताओं ने शुक्रवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार से जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने और इसके लिए स्पष्ट समय सीमा तय करने की मांग की.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जातिगत जनगणना केवल समय की मांग नहीं है, बल्कि यह देश के वंचित वर्गों को उनके अधिकार दिलाने का रास्ता है। उन्होंने राहुल गांधी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार इस मुद्दे को उठाया, जिसका भाजपा ने कई बार मजाक भी उड़ाया, लेकिन आज यह एक राष्ट्रीय बहस का विषय बन गया है।

मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा, “मौजूदा सरकार इस मुद्दे पर टालमटोल कर रही है, जिससे सामाजिक असमानता बढ़ रही है।” उन्होंने कहा कि जातिगत आंकड़े को सामने लाए बिना किसी भी सरकारी योजना को सफल नहीं माना जा सकता।

मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रामू टेकाम ने केंद्र सरकार से जातिगत जनगणना को पूरा करने के लिए स्पष्ट समय सीमा तय करने की मांग की। उन्होंने तेलंगाना सरकार द्वारा अपनाए गए जातिगत जनगणना मॉडल की प्रशंसा की।

कांग्रेस नेताओं ने जातिगत जनगणना को सामाजिक न्याय और समानता के लिए आवश्यक बताया और 50% आरक्षण सीमा को हटाने की मांग की। उन्होंने राहुल गांधी को भाजपा की नीतियों से देश को आजाद कराने वाला बताया।

Next Post

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

Fri May 2 , 2025
अहमदाबाद 02 अप्रैल (वार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 51वें मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद […]

You May Like