दो दिन से हो रही बारिश से सडक़ो और घरो में घुसा पानी

रीवा: भारी बारिश के बीच दो दिन से रीवा और मऊगंज में तेज बारिश हो रही है. शनिवार को देर रात तक रूक-रूक कर बारिश होती रही तो वही रविवार को भी सुबह रिमझिम बारिश हुई. मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है. रात में हुई बारिश के चलते निचली बस्तियो में कई जगह पानी भर गया. हालाकि नगर निगम की बाढ़ आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंचकर पानी निकासी की व्यवस्था बनाई. रीवा में अभी तक 160 मि.मी औसत वर्षा हुई है, जबकि मऊगंज में 438 मिमी वर्षा हो चुकी है.

रीवा की कई तहसीलो में अभी तक बहुत कम वर्षा हुई है, खासकर त्योथर तहसील में, कम पानी के कारण किसान धान का रोपा नही लगा पा रहे है. हालाकि जिस तरह से दो दिन से बारिश हो रही है उससे खेतो में पानी भर गया है. उधर बाणसागर डैम में पानी की आवक तेज होने पर 24 घंटे के अंदर 4 सेंटी मीटर पानी बढ़ा है.
जिले में एक जून से अब तक 160 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है.

अब तक तहसील हुजूर में 171.6 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 120.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 234 मिलीमीटर, सिरमौर में 216.2 मिलीमीटर, त्योंथर में 67 मिलीमीटर, सेमरिया में 171 मिलीमीटर, मनगवां में 146 मिलीमीटर तथा जवा में 117 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज गयी. गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 76.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी थी.
मऊगंज में अब तक 438 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 438 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. जिले में 5 जुलाई को 24 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. इस दिन तहसील मऊगंज में 20 मिलीमीटर, हनुमना में 28 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 24 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. एक जून से अब तक तहसील मऊगंज में 272.2 मिलीमीटर, हनुमना में 562.3 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 461.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 154.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी.

Next Post

अवैध रूप से संचालित हो रही लाल ईंट भट्टियां

Sun Jul 6 , 2025
सारनी/पाथाखेड़ा :वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों में लगातार लाल ईंट के भट्टे संचालित किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से अवैध माने जा सकते हैं। इन भट्टों के चलते न सिर्फ वन भूमि का अतिक्रमण हो रहा है, बल्कि वन्य भूमि का उत्खनन कर पर्यावरण को नुकसान […]

You May Like