कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 174 लोगों की समस्याओं की सुनवाई

ग्वालियर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई जन-सुनवाई में 174 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। अपर कलेक्टर टी एन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक-एक कर सभी की समस्यायें सुनीं। साथ ही लोगों के आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।

जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 174 आवेदनों में से 78 दर्ज किए गए। शेष 96 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम को दिए गए। जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया।

संयुक्त कलेक्टर सुरेश कुमार बरहादिया व विनोद सिंह एवं एसडीएम मुरार नरेश कुमार गुप्ता ने भी जन-सुनवाई में लोगों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदन प्राप्त कर समय-सीमा में निराकरण करने की कार्यवाही आगे बढ़ाई।

Next Post

शिवपुरी पुलिस महकमे में फेरबदल: कई थाना व चौकी प्रभारियों के तबादले

Tue Jun 24 , 2025
शिवपुरी। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में महत्वपूर्ण फेरबदल किए गए हैं। जारी आदेश के तहत जिले के थानों और चौकियों के प्रभारियों का तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से तबादला कर दिया गया है। इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार […]

You May Like