राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो 26 का शुभारंभ आज

बुधनी। केंद्रीय कृषि यंत्रीकरण एवं परीक्षण प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो 2026 का शुभारंभ सोमवार को प्रात: 11 बजे प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना के मुख्य आतिथ्य में होगा.

एक्सपो के दूसरे दिन 24 मार्च को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में शामिल होंगे. वे इस दौरान किसानों, कृषि विशेषज्ञों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद कर जमीनी स्तर की समस्याओं, नवाचारों और अनुभवों पर चर्चा करेंगे. संस्थान के निदेशक डॉ. बी. एम. नांदेडे ने बताया कि एक्सपो किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, उद्यमियों एवं छात्रों के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों, यंत्रीकरण व नवाचार को समझने का एक प्रभावी मंच है. उन्होंने कहा प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि यंत्रों, ड्रोन तकनीक, उन्नत फसल प्रबंधन, प्रसंस्करण तकनीकों और कृषि यंत्रीकरण से जुड़े उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा. किसानों को योजनाओं, नवाचारों व स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

 

 

Next Post

गली-मोहल्लों के बाद अब सर्विस रोड के मकान चौड़ीकरण की जद में आए

Mon Mar 23 , 2026
उज्जैन: सिंहस्थ के तहत सड़कों के चौड़ीकरण की कार्रवाई अब गली-मोहल्लों और चौराहों के बाद सर्विस रोड तक पहुंच गई है. शहर के कई प्रमुख मार्गों पर मकान और दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए जिन निर्माणों […]

You May Like