ओंकारेश्वर :भारतीय तेज गेंदबाज एवं रीवा निवासी कुलदीप सेन ने रविवार को परिवार सहित ओम्कारेश्वर पहुंचकर भगवान ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजन-अभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
मंदिर परिसर में श्री ओम्कारेश्वर मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत किया गया तथा प्रसाद एवं स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। कुलदीप सेन ने दर्शन व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि “पहली बार परिवार के साथ यहां आया हूं। दर्शन व्यवस्था बहुत अच्छी है और यहां आकर आध्यात्मिक शांति मिली।
